RRB NTPC Vacancy Increase: आरआरबी एनटीपीसी पदों में बढ़ोतरी की मांग तेज, कांग्रेस ने कहा- युवाओं के साथ धोखा
Santosh Kumar | September 26, 2024 | 11:08 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में पदों में वृद्धि के अभियान में शामिल होने की अपील की है।
नई दिल्ली: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जोर पकड़ रही है। ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बिहार यूथ कांग्रेस ने कहा कि 5 साल के इंतजार के बाद सिर्फ कुछ हजार पद देना युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इस बार आरआरबी ने एनटीपीसी भर्ती के लिए 11,558 रिक्तियां जारी की हैं। इनमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए अलग-अलग रिक्तियां शामिल हैं।
ग्रेजुएट पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 (RRB NTPC Vacancy 2024) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है। वहीं, अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024 है। हालांकि, पदों की संख्या को लेकर छात्र नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
RRB NTPC Vacancy Increase: अश्विनी वैष्णव से अपील
आरआरबी एनटीपीसी पदों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे उम्मीदवार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सोशल मीडिया पर टैग कर उन्हें छात्रों के हित में फैसला लेने की अपील कर रहे हैं। एक यूजर (@Rajputmukeshs06) ने कहा, "आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। कृपया युवाओं के पक्ष में सही फैसला लें, नहीं तो शर्म करें।"
एक यूजर (@vedprakash34301) ने झारखंड में रेल हादसे का जिक्र करते हुए पूछा, "सर, रेल हादसे क्यों हो रहे हैं? क्या रेलवे के पास मैनपावर की कमी है?" वहीं, (@uditsingh00108) ने लिखा, "अगर आरआरबी एनटीपीसी की रिक्तियां बढ़ाई जाएं, तो यह देश के लिए फायदेमंद होगा। कृपया इस पर विचार करें।"
RRB NTPC Recruitment 2024: राहुल गांधी से अनुरोध
उम्मीदवारों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में पदों में वृद्धि के अभियान में शामिल होने की अपील की है। एक यूजर (@satyamk45765) ने लिखा, "राहुल गांधी जी, छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं युवाओं के साथ खड़े हों और रिक्तियों में वृद्धि की मांग को आगे बढ़ाएं।"
बिहार यूथ कांग्रेस ने अभ्यर्थियों के सरकार के खिलाफ गुस्से का समर्थन किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी का झुनझुना देती है। परीक्षार्थी मेहनत करके फॉर्म भरते हैं, लेकिन 5 साल इंतजार के बाद सिर्फ कुछ हजार पद देना युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019 (RRB NTPC 2019 Vacancy Zone wise) और आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 की रिक्तियों का अंतर देख सकते हैं-
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी