Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 10:32 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीजी सीबीटी 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premium
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 24 दिसंबर को सीईएन संख्या 06/2024 के अंतर्गत एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीजी सीबीटी 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक का मौका दिया गया है।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ लागू बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो वैध आपत्तियों के खिलाफ भुगतान किया गया शुल्क बैंक फीस कटौती के बाद उम्मीदवार को उसी खाते में रिफंड कर दिया जाएगा, जहां से कैंडिडेट ने ऑनलाइन भुगतान किया था।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा।
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए सीबीटी 2 का आयोजन 20 दिसंबर को किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,445 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: