RRB NTPC UG Exam Schedule 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड कब आएगा?
Santosh Kumar | June 1, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
आधार कार्ड पर कैंडिडेट का नाम, जन्म की तारीख (क्लास 10th के सर्टिफिकेट के अनुसार), लेटेस्ट फोटो, पता और पिता का नाम सही-सही लिखा होना चाहिए।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) सीबीटी-1 परीक्षा 2026 के लिए एक संशोधित शेड्यूल जारी किया है। सीईएन 07/2025 के तहत जारी इस भर्ती अभियान के अंतर्गत, अब यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह शेड्यूल 21 जून तक चलने वाला था, लेकिन अब इसे संशोधित कर दिया गया है। बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 7, 8 और 9 मई को पहले ही आयोजित कर ली है।
इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया है।
RRB NTPC UG Admit Card 2026: एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड डेट
अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 13 जून से आयोजित की जाएगी। कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया, साथ ही परीक्षा के शहर और तारीख से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा, परीक्षा से 4 दिन पहले शुरू हो जाएगी।
परीक्षा का शहर और डेट देखने, तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकार पत्र डाउनलोड करने का लिंक, परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर पहुंचना होगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें।
RRB NTPC UG Exam 2026: एनटीपीसी यूजी परीक्षा संबंधी निर्देश
आरआरबी के इस भर्ती अभियान के तहत, नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के अंतर्गत अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को इसके बाद सीबीटी-2, टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट देना होगा।
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से गुजरना होगा। उम्मीदवारों के लिए अपना मूल आधार कार्ड या अपने ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।
यदि उम्मीदवार ने आधार सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो वे rrbapply.gov.in पर क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके आधार सत्यापन के माध्यम से पहचान प्रमाणित करें, जिससे परीक्षा केंद्र में उनका प्रवेश सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा