RRB NTPC CBT 2 City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 13 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 3, 2025 | 10:25 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 3 अक्टूबर को आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2025 सीबीटी 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार rrbcdg.gov.in या आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिटी स्लिप में अभ्यर्थी आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, अपना नाम, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य महत्पूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर 2025 सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट ही सीबीटी 2 में उपस्थित होने के पात्र हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 19 सितंबर, 2025 को जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा को शामिल किया गया है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न और मैथमेटिक्स एवं जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन के 35-35 प्रश्न हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
RRB NTPC City Slip 2025 Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- “सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/ पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार