RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
Santosh Kumar | October 17, 2025 | 07:32 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्टूबर को आयोजित की गई।
इसके तहत कुल 8,113 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार अपने अंकों का आकलन करने के लिए आंसर-की का उपयोग कर सकते हैं। अगर प्रोविजनल आंसर-की में कोई विसंगति पाई जाती है, तो अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Graduate Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन फीस
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उसी पोर्टल पर "रेज ऑब्जेक्शन" सेक्शन में जाएं, जहां प्रत्येक प्रश्न के लिए वैध जस्टिफिकेशन और रेफरेंस अपलोड करना होगा। आरआरबी ने जोर दिया है कि सभी सुविधाएं केवल ऑनलाइन हैं।
आपत्ति विंडो 23 अक्टूबर को रात 11:55 तक खुली रहेगी और प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹50 (रुपे कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग के माध्यम से) का शुल्क लागू होगा। अभ्यर्थी आवश्यकतानुसार एक से अधिक प्रश्नों पर आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
Also read RRB NTPC UG Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट कब तक होगा जारी? संभावित डेट जानें
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आंसर की पीडीएफ ओपन होगी।
- इसकी मदद से अंको की गणना करें यदि त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 में सफल होंगे, वे ही आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
अगली खबर
]IBPS SO Prelims Result 2025: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, 23 अक्टूबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके अपने आईबीपीएस एसओ प्री रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार