RRB NTPC Result 2025 Date: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | July 7, 2025 | 07:38 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों को एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों को रोल नंबर की जांच कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंकों की भी घोषणा की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 1.21 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए उपस्थित होना होगा। आरआरबी एनटीपीसी 2025 चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया गया है।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर भर्ती 2025 के तहत कुल 11,558 पदों को भरेगा, जिसमें ग्रेजुएट लेवल के 8,113 पद और अंडरग्रेजुएड लेवल के 3,445 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्टेशन मास्टर, जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और कमर्शियल सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर की जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी स्नातक लेवल सीबीटी-1 की परीक्षा की आंसर की 1 जुलाई 2025 को जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 6 जुलाई तक का समय दिया गया था। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB NTPC Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा:
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- ‘Ctrl+F’ की सहायता से उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा