RRB NTPC Exam Dates 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि rrbcdg.gov.in पर जल्द, संशोधित दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 01:49 PM IST | 2 mins read
RRB Exam Centre New Rules: किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसके लिए आरआरबी ने परीक्षा केंद्र के नियमों में संशोधन किया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट (लेवर 5 एवं 6) और अंडरग्रेजुएट-लेवल (लेवल 2 एवं 3) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के तहत कुल 11,558 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
एनटीपीसी भर्ती परीक्षा तिथि से चार दिन पहले आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीबीटी-1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड व स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की मदद से आरआरबी एनटीपीसी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RRB NTPC 2025 परीक्षा तिथि अगले महीने घोषित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के लिए 12,167,679 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा कि, “तलाशी के दौरान, धातु के वस्त्र, धार्मिक प्रतीक, चूड़ियां, आभूषण, मंगल सूत्र, कंगन ले जाने/पहनने वाले उम्मीदवारों को उनके कॉल लेटर में उपयुक्त पुष्टि के साथ परीक्षा हाल के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी, ताकि निरीक्षक ऐसे उम्मीदवारों के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहें।”
RRB Exam Centre New Rules: दिशानिर्देश
रेलवे बोर्ड ने आरआरबी परीक्षा केंद्रों के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं, जो इस प्रकार हैं:
- टेस्ट सेंटर के अंदर केवल ई-कॉल लेटर ले जाने की अनुमति होगी।
- उम्मीदवारों को टेस्ट सेंटर के अंदर कोई पेन/पेंसिल नहीं ले जाना चाहिए।
- परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
- उम्मीदवारों को हाथों / पैरों पर मेंहदी न लगाने की भी सलाह दी गई है।
- किताब, पेन, पेपर, पेंसिल, इरेजर, स्केल, राइटिंग-पैड, पानी की बोतल आदि प्रतिबंधित हैं।
- मोबाइल फोन, पेजर, घड़ी, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम