RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा की आंसर-की जारी, 17 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 11:35 AM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2 जुलाई 2026 को आयोजित हुई जेई, डीएमएस और सीएमए (CBT-II) परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए आयोजित हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II) की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्न, उत्तर और आंसर-की देख सकते हैं।
इसके साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो उसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी लाइव कर दी गई है। उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) तक निर्धारित की गई है।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन शुल्क
यदि किसी उम्मीदवार को रेलवे द्वारा जारी किए गए किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी (Key) पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित शुल्क देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं-
- प्रति प्रश्न शुल्क - उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये (प्लस लागू बैंक सर्विस चार्ज) का भुगतान करना होगा।
- फीस रिफंड नीति - यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस वैलिड आपत्ति के लिए भुगतान की गई फीस बैंक चार्ज काटकर उम्मीदवार के उसी खाते में वापस कर दी जाएगी, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया था।
- भुगतान के माध्यम - फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में रुपे कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
RRB JE CBT-2 Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक रीजनल वेबसाइटों पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "CEN No. 05/2025 - CBT-II Answer Key & Objection Link" पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
RRB JE CBT-2 Answer Key 2026: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि यानी 17 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करा दें, क्योंकि इसके बाद किसी भी माध्यम से मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उठाई गई आपत्तियों पर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा, इसके बाद इस विषय पर आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया की गाइडलाइंस RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार