RRB JE Recruitment 2025: आरआरबी जेई भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 10 दिसंबर तक बढ़ी, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | November 17, 2025 | 06:52 PM IST | 1 min read
आरआरबी जेई चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, और दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों को पास करना जरूरी है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की लास्ट डेट को 10 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जारी किए गए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार अब 10 दिसंबर (रात 11.59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर थी।
आरआरबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 12 दिसंबर, 2025 कर दी गई है, जिससे आवेदकों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
जिन आवेदकों ने पहले ही पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे 25 नवंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक अपने चयनित आरआरबी, साथ ही पदों, क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के लिए वरीयताओं में संशोधन कर सकते हैं। दूसरी शुल्क के साथ संशोधन अवधि 13 से 22 दिसंबर, 2025 तक उपलब्ध होगी। हालांकि, उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने अकाउंट का विवरण या चयनित आरआरबी में बदलाव नहीं कर सकते हैं।
RRB JE Recruitment 2025: स्क्राइब जानकारी
जिन दिव्यांग उम्मीदवारों को स्क्राइब की आवश्यकता है, उन्हें 23 से 27 दिसंबर, 2025 के बीच अपने संबंधित आरआरबी पोर्टल के माध्यम से अपनी स्क्राइब जानकारी जमा करनी होगी।
RRB JE Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी जेई चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, और दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों को पास करना जरूरी है।
RRB JE Recruitment 2025: दलालों और धोखेबाज एजेंटों से दूर रहें
आरआरबी ने इस बात पर जोर दिया कि मूल अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। उम्मीदवारों को दलालों और धोखेबाज़ एजेंटों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत, पारदर्शी और पूरी तरह से योग्यता-आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी