RRB JE Application Status 2025: आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस लिंक rrbapply.gov.in पर एक्टिव, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | January 13, 2026 | 01:11 PM IST | 1 min read
आरआरबी द्वारा एप्लिकेशन स्टेटस के बारे में एसएमएस और ईमेल कैंडिडेट के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन 05/2025 के तहत जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस), और केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) पदों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। आरआरबी एप्लीकेशन स्टेटस लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर एक्टिवेट है। उम्मीदवार अब लॉग इन करके चेक कर सकते हैं कि उनका एप्लीकेशन प्रोविजनली एक्सेप्ट हुआ है या नहीं।
आरआरबी द्वारा एप्लिकेशन स्टेटस के बारे में एसएमएस और ईमेल कैंडिडेट के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से प्रोविजनल है।
अगर उम्मीदवार के एप्लीकेशन में कोई गलत रिकॉर्ड या डेटा मिलता है, या अगर भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्टेज पर उम्मीदवारों की तरफ से कोई गलत व्यवहार आरआरबी के नोटिस में आता है, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
Also read RRB ALP Exam Schedule: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
आरआरबी ने पहले ही पहले स्टेज के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा तिथि शामिल हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, रजिस्टर्ड उम्मीदवार 19, 20 फरवरी और 3 मार्च को पहले स्टेज का सीबीटी देंगे। यह परीक्षा जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए है।
अगली खबर
]RRB Technician, Paramedical Exam Dates: आरआरबी टेक्नीशियन, पैरामेडिकल परीक्षा तिथि घोषित, मार्च में एग्जाम
टेक्नीशियन पदों (सीईएन 02/2025) के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 5 से 9 मार्च तक होगा, जबकि पैरामेडिकल स्टाफ (सीईएन 03/2025) के लिए परीक्षा 10 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’