RRB Group D Exam 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर से होगी शुरू, मुफ्त यात्रा नियम और दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 05:50 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विज्ञापन संख्या सीईएन 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक rrbcdg.gov.in पर सक्रिय है।
RRB Group D Exam Date 2025: स्लीपर क्लास में मुफ्त यात्रा नियम
- मुफ्त यात्रा सुविधा केवल ऑनलाइन आवेदन के समय इसका विकल्प चुनने और वैध जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने वाले एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।
- पात्र उम्मीदवारों को सीबीटी, पीईटी या डीवी के लिए उनके ई-कॉल लेटर के हिस्से के रूप में एक मुफ्त स्लीपर क्लास रेलवे पास मिलेगा।
- यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को अपना मूल जाति प्रमाण पत्र साथ रखना होगा, ट्रेन में जांच के समय इसे दिखाना होगा।
- इस सुविधा का दुरुपयोग करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और भविष्य की परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है।
Also read RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड rrbcd.gov.in पर जारी, परीक्षा 27 नवंबर से
RRB Group D Exam Day Guidelines 2025: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य है:
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
- अभ्यर्थियों को वॉलेट, बेल्ट, जूते, धातु के सामान और आभूषण ले जाने की अनुमति नहीं है।
- अंतिम समय में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए परीक्षार्थियों को समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
RRB Group D Recruitment 2025: अंकन योजना, सामान्यीकरण प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। सीबीटी में सफल कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में सामान्यीकरण प्रणाली और एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग लागू है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी