Abhay Pratap Singh | November 24, 2025 | 09:16 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या 08/2024 के अंतर्गत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में लाना होगा। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम सीबीटी मोड में कराई जाएगी। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य व ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को न्यूनतम 40% अंक और ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर), एससी व एसटी को 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, पेपर में जनरल साइंस के 25 प्रश्न, गणित के 25 प्रश्न, रीजनिंग के 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस एवं करंट अफेयर सेक्शन से 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में सीबीटी, पीईटी और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: