RRB Group D Mock Test 2025: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
Santosh Kumar | November 20, 2025 | 03:22 PM IST | 1 min read
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2025 देने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम की तैयारी को और मजबूत करने के लिए लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) 08/2024 के तहत 32,438 लेवल 1 पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, वे आरआरबी रीजनल ऑफिशियल वेबसाइट या rrbchennai.gov.in पर मॉक टेस्ट लिंक देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम का नया शेड्यूल 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक तय किया गया है। 20 नवंबर को मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद कैंडिडेट्स को ईमेल और एसएमएस के जरिए बताया गया है।
RRB Group D Mock Test Link 2025: ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक कैंडिडेट्स को आखिरी समय में तैयारी करने में मदद करेगा और उन्हें एग्जाम सेंटर पर किसी भी टेक्निकल दिक्कत के बारे में अलर्ट करेगा। एग्जाम देश भर के अलग-अलग शहरों में कई शिफ्ट में होगा।
यह मॉक टेस्ट कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न, टाइम मैनेजमेंट और सवालों की मुश्किल का अंदाजा लगाने में मदद करेगा। बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल आरआरबी रीजनल वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी है।
RRB Group D Hall Ticket 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2025 देने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 90 मिनट का होगा, और हर गलत जवाब के लिए 1/3 मार्क्स काटे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 आने वाले दिनों में बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरआरबी गुप डी हॉल टिकट 2025 में एग्जाम सेंटर, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे जरूरी इंस्ट्रक्शन जैसी डिटेल्स होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा