RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड rrbcd.gov.in पर जारी, परीक्षा 27 नवंबर से
Abhay Pratap Singh | November 24, 2025 | 09:16 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या 08/2024 के अंतर्गत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में लाना होगा। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम सीबीटी मोड में कराई जाएगी। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य व ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को न्यूनतम 40% अंक और ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर), एससी व एसटी को 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, पेपर में जनरल साइंस के 25 प्रश्न, गणित के 25 प्रश्न, रीजनिंग के 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस एवं करंट अफेयर सेक्शन से 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में सीबीटी, पीईटी और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RRB Group D Exam Date 2025 OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in विजिट करें।
- “आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध