RRB ALP CBAT 2025 Exam Date: 15 जुलाई की रद्द हुई एएलपी सीबीएटी परीक्षा अब 31 अगस्त को होगी आयोजित, नोटिस जारी
Santosh Kumar | August 9, 2025 | 05:13 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया में सीबीटी I, सीबीटी II, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) 2024-25 की पुनर्परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 15 जुलाई 2025 को आयोजित सीबीएटी परीक्षा में तकनीकी समस्याओं का सामना करने वाले उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिस जारी किया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 जुलाई को आयोजित परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों को कंप्यूटर लॉक या सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
RRB ALP CBAT 2025 Exam Date: प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले
एग्जाम सिटी स्लिप और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दृष्टि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य नहीं होगा।
हालांकि, जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरी पाली के लिए सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय, अंदावा, सराय इनायत, झूंसी (वेन्यू कोड 14439) था और जिनकी परीक्षा पहले रद्द कर दी गई थी, उन्हें दृष्टि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
इस दस्तावेज के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीबीएटी प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी इसे पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB ALP CBAT Exam 2025: एएलपी सीबीएटी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें तो रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सहायक लोको पायलट (एएलपी) चयन प्रक्रिया में सीबीटी I, सीबीटी II, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कुल 9970 पद भरे जाएंगे। इनमें से 4116 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। इसके अलावा, 1716 पद एससी, 858 पद एसटी, 2289 ओबीसी वर्ग और 991 पद ईडबल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
अगली खबर
]RRB NTPC 2025 UG Exam Live: आरआरबी एनटीपीसी यूजी शिफ्ट 1, 2, 3 विश्लेषण जारी, आंसर की, प्रश्न पत्र
यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 तक 19 दिनों तक चलेगी और देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 11:15 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार