RRB ALP DV Schedule: आरआरबी सहायक लोको पायलट डीवी शेड्यूल जारी, मेडिकल परीक्षा, रिपोर्टिंग टाइम जानें
Saurabh Pandey | October 5, 2025 | 03:31 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, वे ध्यान दें कि दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें अगले दिन संबंधित आरआरबी के अधिकार क्षेत्र में स्थित नामित रेलवे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
आरआरबी एएलपी दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा 13 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। चिकित्सा परीक्षा उम्मीदवार के दस्तावेज सत्यापन के अगले कार्य दिवस पर आयोजित की जाएगी। सभी क्षेत्रीय आरआरबी के लिए तिथियां अलग-अलग हैं।
जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, वे ध्यान दें कि दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें अगले दिन संबंधित आरआरबी के अधिकार क्षेत्र में स्थित नामित रेलवे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
RRB ALP ME: चिकित्सा शुल्क
उम्मीदवारों को अपने खर्चे पर दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षण के लिए चार दिनों से अधिक समय तक रहने के लिए तैयार रहना होगा। उम्मीदवारों को केवल 24 रुपये का निर्धारित चिकित्सा शुल्क देना होगा।
RRB ALP DV : रिपोर्टिंग टाइम
आरआरबी एएलपी दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए ब्लॉक तिथि 31 अक्टूबर 2025 और मेडिकल परीक्षा के लिए ब्लॉक तिथि 1 नवंबर 2025 है। जो अभ्यार्थी वैलिड कारणों से अपने कॉल लेटर में दिए गए नियमित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करने में विफल रहते हैं, उन्हें ब्लॉक तिथि पर दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने का दूसरा और अंतिम अवसर दिया जाता है।
इस उद्देश्य के लिए कोई नया ई-कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा और अभ्यार्थी नियमित दस्तावेज़ सत्यापन के लिए डाउनलोड किए गए उसी ई-कॉल लेटर के साथ दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थित हो सकते हैं।
RRB ALP DV Admit Card 2025: ई-कॉल लेटर
दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का पोर्टल लिंक आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर प्रत्येक शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार की निर्धारित डीवी तिथि से 4 दिन पूर्व लाइव किया जाएगा। ई-कॉल लेटर को डाउनलोड करके इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नियमानुसार पात्र SC/ST उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा प्राधिकरण प्रदान किया जाएगा।
RRB ALP DV Schedule: परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होम पेज पर आरआरबी एएलपी 2025 दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा तिथि सूचना पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को तिथियां देखनी होंगी।
- अब परीक्षा कार्यक्रम फाइल डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल