RPVT Result 2025: राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट का परिणाम आज rajuvas.org पर होगा जारी, टाई ब्रेकिंग जानें
Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 11:10 AM IST | 2 mins read
आरपीवीटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS), बीकानेर द्वारा आज यानी 25 अगस्त को राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 (RPVT 2025) का परिणाम जारी किया जाएगा। आरपीवीटी 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार राजूवास की आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर जाकर राजस्थान प्री-वेटेरनरी टेस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीवीटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट का आयोजन RAJUVAS, बीकानेर और राजूवास, जयपुर से संबद्ध शासकीय और निजी पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में बीवीएससी एवं एएच (BVSc & AH) डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Rajasthan Pre-Veterinary Test 2025 Result: डाउनलोड करें
राजस्थान प्री-वेटेरनरी टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने कि लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- RAJUVAS की आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर जाएं।
- होमपेज पर ‘RPVT-2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विडो में अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आरपीवीटी 2025 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Also read
RPVT Merit List 2025: टाई-ब्रेकिंग
आरपीवीटी 2025 परीक्षा में दो या अधिक अभ्यर्थियों द्वारा समान अंक प्राप्त करने पर टाई-ब्रेकिंग नियम लागू करके आरपीवीटी मेरिट लिस्ट 2025 तैयार की जाएगी:
- सबसे पहले, जीव विज्ञान में उच्च अंक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद, रसायन विज्ञान में उच्च अंक वाले उम्मीदवार को उच्च स्थान दिया जाएगा।
- फिर भी टाई की स्थिति में, भौतिकी सेक्शन में अधिक अंक वाला अभ्यर्थी उच्चतर मेरिट रैंक प्राप्त करेगा।
- इसके अलावा, सभी विषयों में कम प्रयास किए गए उत्तरों और सही उत्तरों वाले अभ्यर्थी पर विचार किया जाएगा।
- जीव विज्ञान में गलत और सही उत्तरों के प्रयास की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा।
- यदि अभी भी बराबरी है, तो रसायन विज्ञान में गलत और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाला उम्मीदवार उच्च रैंक प्राप्त करेगा।
- बराबरी के मामले को और अधिक सुलझाने के लिए, भौतिकी में गलत और सही उत्तरों के कम अनुपात वाले अभ्यर्थी को उच्च रैंक मिलेगी।
- उपरोक्त टाई-नियम के बाद भी यदि बराबरी बनी रहती है तो, एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के मार्गदर्शन में निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
अगली खबर
]NITTT Admit Card 2025: एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड अप्रैल-मई सत्र की परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 29 अगस्त से
एनआईटीटीटी, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा