RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग सीनियर टीचर के 347 पदों पर करेगा भर्ती, देखें वैकेंसी डिटेल
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 01:24 PM IST | 1 min read
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) सीनियर टीचर के 347 रिक्तियों पर भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सीनियर टीचर के 347 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी। आरपीएससी द्वारा इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी सीनियर टीचर के 347 रिक्तियों के तहत संस्कृत के 79 पद, गणित के 68 पद, जनरल साइंस के 65 पद, अंग्रेजी के 49 पद, साइंस के 47 पद व हिंदी के 39 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां करेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन सीनियर टीचर भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से 600 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी व बीसी श्रेणी के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also read RPSC RAS Main Exam 2023: आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा स्थिगित, अब 20 व 21 जुलाई को होगी
आरपीएससी भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया जानें
वरिष्ठ शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- कैंडिडेट आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Education Budget 2024: अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए मेडकल कॉलेज खोलने की घोषणा की
अंतरिम बजट के अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं में एंटरप्रेन्योरशिप बढ़ी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। पूरी उम्मीद हो कि लोगों का इस बार जनादेश मिलेगा और फिर से हम सरकार बनाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच