RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी ने प्रोग्रामर के 216 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जानें शैक्षिक योग्यता
Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 06:31 PM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 1 मार्च तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 216 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) की डिग्री अथवा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) व मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।
आरपीएससी भर्ती परीक्षा 2024: ऐसे आवेदन करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण फॉर्म भरें।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
प्रोग्रामर के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। रिटेन एग्जाम में 100-100 अंकों के दो पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
अगली खबर
]Bihar DElEd Admission 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 फरवरी आवेदन की अंतिम तारीख
बिहार बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 15 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच