RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में जियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 07:07 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी जियोलॉजिस्ट एवं असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-14 के तहत वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
राजस्थान जियोलॉजिस्ट असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती के तहत कुल 56 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से जियोलॉजिस्ट के 32 पद और असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के 24 पद शामिल हैं। राजस्थान खान एवं भू विभाग में भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की आखिरी तिथि 20 अगस्त है।
जियोलॉजिस्ट पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास भूविज्ञान या अनुप्रयुक्त भूविज्ञान में मास्टर डिग्री होने के साथ ही राजस्थानी संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए। वहीं, असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर पद के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा और राजस्थानी संस्कृति का नॉलेज हो। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read Rajasthan University Result: राजस्थान विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2023 सेमेस्टर परीक्षा परिणाम किया जारी
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवार से 600 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल - 14 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan Geologist, Assistant Mining Engineer Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार 22 जुलाई से निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘भूवैज्ञानिक और सहायक खनन अभियंता 2024’ भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- कैटेगरी के अनुसार उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार