आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 30 जनवरी, 2025 को जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Saurabh Pandey | February 1, 2025 | 12:52 PM IST
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 कल यानी 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 एक ही पाली में 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और सहायक दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 30 जनवरी, 2025 को जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में काम करती है। पेपर का मानक स्नातक डिग्री स्तर का होगा, जबकि परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
आरपीएससी आरएएस भर्ती अभियान 733 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 सितंबर को शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की लास् डेट 18 अक्टूबर, 2024 तक थी।