RPSC RAS Exam 2024: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को होगी, rpsc.rajasthan.gov.in पर सिलेबस जारी
Abhay Pratap Singh | September 18, 2024 | 07:26 AM IST | 2 mins read
राजस्थान आरएएस परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण 19 सितंबर से शुरू होगा और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पूरे पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा शेड्यूल 2024 के अनुसार, “आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय पर एक पेपर होगा। आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम में 200 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।”
राजस्थान आरएएस पंजीकरण 19 सितंबर से शुरू होगा और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम में कुल 733 पद भरे जाएंगे। स्नातक डिग्री प्राप्त कर हासिल कर चुके उम्मीदवार आरएएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, पात्रता मानंदड और आरएएसी भर्ती परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में किया जाएगा। आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को उनकी अंतिम योग्यता निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।
RPSC RAS Prelims Exam 2024: सिलेबस डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएएस पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 पाठ्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां अभ्यर्थी पूरा पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’