RPSC RAS Paper Leak: आरएएस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के प्रमुख आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Press Trust of India | August 26, 2025 | 09:40 PM IST | 2 mins read
पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने जुलाई 2014 में पेपर लीक मामले में अमृत लाल (55) को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था।
जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा-2013 पेपर लीक प्रकरण के कथित 'मास्टरमाइंड' की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी अमृत लाल मीणा की उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जयपुर लाए जाने के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने जुलाई 2014 में पेपर लीक मामले में अमृत लाल (55) को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था। वह करौली में एक कॉलेज व्याख्याता था और बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
करौली जिले के नादौती थाने के प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मीणा के परिवार के सदस्यों को आरके सिंह नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि मीणा को वाराणसी के सिगारा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कराया
परिवार के सदस्य वहां गए और 24 अगस्त को उसे एम्बुलेंस से जयपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार के सदस्य फिर हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचे जहां अमृतलाल को मृत घोषित कर दिया गया।
उसी दिन एक मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार ने नादौती थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि मीणा को जहर दिया गया था।
पुलिस ने 'जीरो' प्राथमिकी दर्ज कर उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सिगारा थाने भेजा है क्योंकि घटना उसी थाने के अधिकार क्षेत्र में आती है। आरोपी आरके सिंह का पेपर लीक रैकेट से पुराना नाता है। उसे पेपर लीक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।
आरोप है कि आरके सिंह ने अमृत लाल मीणा को पेपर मुहैया कराया था और फिर उसने इसे लाखों रुपये में बेच दिया। भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद इसकी जांच एसओजी को सौंपी गई। बाद में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
अगली खबर
]RRB NTPC Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें अगले चरण (सीबीटी 2) के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार