RAS Mains 2024 Exam City Slip: आरपीएससी आरएएस मेंस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | June 11, 2025 | 10:30 AM IST | 2 mins read
आरएएस 2024 मेन्स में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आयोग ने यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए साझा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शहर की स्लिप में उस शहर का उल्लेख होता है जहां परीक्षा देनी है।
आरपीएससी आरएएस मेन्स सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा केंद्र के शहर को दर्शाने वाला एक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को बाद में आरपीएससी द्वारा अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
RAS Mains 2024 Exam City Slip: एग्जाम और एडमिट कार्ड डेट
आरपीएससी आरएएस मेंस 2024 परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है।
आरएएस 2024 मेन्स एडमिट कार्ड 14 जून, 2025 को जारी किया जाएगा। आरएएस 2024 मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
RAS Mains 2024 City Intimation Slip: आरएएस एग्जाम टाइमिंग
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि लाना होगा। साथ ही, आरपीएससी द्वारा जारी आरएएस 2024 एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी भी आवश्यक है।
बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में नकल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल