RPSC: राजस्थान स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती का कल आखिरी दिन, rpsc.rajasthan.gov.in से करें आवेदन

Saurabh Pandey | September 11, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर एक घंटा 30 मिनट का होगा। जो 150 अंकों का होगा। वहीं दूसरा पेपर 3 घंटे का होगा जो कि 300 अंकों का होगा।

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से चल रही प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती पंजीकरण का कल यानी 12 सितंबर 2025 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Rpsc rajasthan 1st grade teacher vacancy 2025: रिक्तियों की संख्या

प्राध्यापक और कोच स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी सहित 27 विषयों के 3225 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं वरिष्ठ शिक्षक भर्ती में 1385 पद गणित के, 1355 पद विज्ञान के, 1305 पद अंग्रेजी के और 1052 पद हिंदी के हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

विषय
रिक्तियां
हिंदी
710
अंग्रेज़ी
307
संस्कृत
70
राजनीतिक विज्ञान
350
भूगोल
270
इतिहास
170
रसायन विज्ञान
177
भौतिक विज्ञान
94
गणित
14
जीवविज्ञान
85
वाणिज्य
430
शारीरिक शिक्षा
73
कुल योग
3,225

Also read BoM SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र एसओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Rpsc rajasthan 1st grade teacher vacancy 2025: आवेदन शुल्क

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रेड 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये, ओबीसी/बीसी, एससी/एसटी के लिए 400 रुपये है। उम्मीदवार राजस्थान ई-मित्र पोर्टल पर नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications