RPSC Exam Date 2025: आरपीएससी जेएलओ, स्कूल लेक्चरर पदों के लिए भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड जल्द
Abhay Pratap Singh | October 7, 2025 | 09:14 PM IST | 1 min read
राजस्थान प्राध्यापक (कृषि) भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 500 पद और आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 7 अक्टूबर को जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) प्रतियोगी परीक्षा 2025 और स्कूल लेक्चरर - कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, स्कूल लेक्चरर (एग्रीकल्चर) 2025 परीक्षा 31 मई से 16 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड 2025 और आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए उचित समय पर आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
आयोग ने कहा कि, “उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।” राजस्थान स्कूल लेक्चरर (कृषि) भर्ती 2025 के माध्यम से प्राध्यापक के कुल 500 पद और आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आरपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RPSC Exam Schedule 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार जूनियर लीगल ऑफिसर 2025 परीक्षा और स्कूल लेक्चरर (कृषि) 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | विभाग का नाम | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| 1 | प्राध्यापक - कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | माध्यमिक शिक्षा विभाग | 31 मई, 2026 (रविवार) से 16 जून, 2026 (मंगलवार) तक आयोजित की जाने वाली प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के साथ |
| 2 | कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | जयपुर विकास प्राधिकरण |
26 जुलाई, 2026 (रविवार)
एवं 27 जुलाई, 2026 (सोमवार) |
अगली खबर
]AI Tools: भारत में 60% से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान छात्रों को दे रहे एआई उपकरणों के उपयोग की अनुमति - रिपोर्ट
यह रिपोर्ट देशभर में स्थित 30 प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों के सर्वेक्षण पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में मुख्य शैक्षणिक और परिचालन कार्यों में एआई को अपनाने की प्रक्रिया का अध्ययन किया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी