Trusted Source Image

RPSC JLO Admit Card 2026: आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, परीक्षा 26 और 27 जुलाई को

Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 03:01 PM IST | 1 min read

आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी जेएलओ 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में रिपोर्टिंग समय से 1 घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी जेएलओ 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में रिपोर्टिंग समय से 1 घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 23 जुलाई से आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर राजस्थान जेएलओ हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

राजस्थान जेएलओ 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Also readUPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जल्द आने की उम्मीद, परीक्षा 2 अगस्त को

कैंडिडेट आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जांच सकते हैं। आयोग ने परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

नोटिस में कहा गया कि, प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर आंसर शीट में 5वां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC Junior Legal Officer Admit Card 2026: डाउनलोड करें

सबसे पहले, कैंडिडेट एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएं और आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद, Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal का चयन करें। फिर, ‘जूनियर लीगल ऑफिसर परीक्षा 2025’ के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications