RPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल एआरओ, एसआई, लाइब्रेरियन और सहायक आचार्य के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 03:55 PM IST | 1 min read

आरपीएससी इंटरव्यू कॉल लेटर उचित समय पर आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आरपीएससी एआरओ 2022 इंटरव्यू 31 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 23 जुलाई को एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर 2022, सब इंस्पेक्टर (SI - टेलीकॉम) कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2024, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन (कॉलेज एजुकेशन) एग्जाम - 2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) - 2024 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू का आयोजन 31 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र और सभी मूल सर्टिफिकेट व उनकी फोटोकॉपी के साथ निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

RPSC Agriculture Research Officer (Agriculture Chemistry) 2022 Interview: एआरओ

आयोग द्वारा एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (ARO) 2022 भर्ती के लिए इंटरव्यू 31 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। आरपीएससी भर्ती के लिए साक्षात्कार में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू लेटर उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध नोटिस जांचने और नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also read RSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RPSC Assistant Professor Interview Schedule 2026: इंटरव्यू शेड्यूल

नीचे सारणी में कैंडिडेट सहायक आचार्य, लाइब्रेरियन और सब-इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के लिए साक्षात्कार शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्या भर्ती/ पद का नाम साक्षात्कार तिथियां

1.

सहायक आचार्य – PAEDIATRIC CARDIOTHORACIC & VASCULAR SURGERY (SUPER SPECIALITY), 2024

(चिकित्सा शिक्षा विभाग)

31.07.2026

2.

सहायक आचार्य – CLINICAL IMMUNOLOGY & RHEUMATOLOGY (SUPER SPECIALITY), 2024

(चिकित्सा शिक्षा विभाग)

31.07.2026

3.

सहायक आचार्य – MEDICAL ONCOLOGY (SUPER SPECIALITY), 2024

(चिकित्सा शिक्षा विभाग)

31.07.2026

4.

सहायक आचार्य – MEDICAL GASTROENTEROLOGY (SUPER SPECIALITY), 2024

(चिकित्सा शिक्षा विभाग)

03.08.2026

5.

सहायक आचार्य – GENERAL MEDICINE (BROAD SPECIALITY), 2024

(चिकित्सा शिक्षा विभाग)

04.08.2026 से 14.08.2026 तक

6.

सहायक आचार्य – HISTORY, 2023

(कॉलेज शिक्षा विभाग) (बारहवां चरण)

03.08.2026 से 14.08.2026 तक

7.

LIBRARIAN, 2023

(कॉलेज शिक्षा विभाग) (पाँचवां चरण)

03.08.2026 से 14.08.2026 तक

8.

SUB INSPECTOR-TELECOM

गृह (ग्रुप-1) विभाग, 2024 (प्रथम चरण)

03.08.2026 से 14.08.2026 तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]