RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान एई भर्ती पंजीकरण की आखिरी डेट आगे बढ़ी, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | September 12, 2024 | 05:31 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एई भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लेवल 14 और ग्रेड पे 5400 के मुताबिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक अभियंता (एई) भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा आगे बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक राजस्थान एई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन न किया हो, वे अब 15 सितंबर, 2024 तक अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
आरपीएससी एई भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में छूट सरकार के अनुसार लागू होगी।
RPSC AE Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
आरपीएससी एई भर्ती 2024 अभियान का लक्ष्य विभिन्न विभागों में 1,014 सहायक अभियंता पदों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (सिविल) - 365 पद
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) - 101 पद
- लोक निर्माण विभाग (सिविल) - 125 पद
- लोक निर्माण विभाग (विद्युत) - 20 पद
- जल संसाधन विभाग (सिविल) - 156 पद
- जल संसाधन विभाग (यांत्रिक) - 07 पद
- पंचायती राज विभाग - 240 पद
RPSC AE Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी एई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल विषयों में बीई/बीटेक या इसके समकक्ष होना चाहिए।
RPSC AE Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जिसमें पिछड़ा वर्ग और सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के क्रीमी लेयर शामिल हैं। एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और सहरिया क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
RPSC AE Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करना होगा।
- अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
RPSC AE Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आरपीएससी सहायक अभियंता पद के लिए चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल है। राजस्थान लोक सेवा आयोग विभिन्न विभागों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में 1,014 सहायक इंजीनियरों की भर्ती कर रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’