REET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 09:38 PM IST | 1 min read
आरईईटी मेंस 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 27 मई को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2026 मुख्य का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajathan.gov.in के माध्यम से रीट मेंस 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरईईटी मेंस 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रीट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा स्तर, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, कट-ऑफ अंक और परीक्षा वर्ष जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 मुख्य 17 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की गई थी। रीट का आयोजन राजस्थान राज्य के सरकारी स्कूलों में लेवल 1 (कक्षा 1 से 5 तक) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8 तक) के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए किया जाता है।
रीट 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आरएसएसबी बोर्ड की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति संबंधी विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 7,759 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रीट मुख्य परीक्षा 2026 में 9 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आरएसएसबी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
REET Mains 2026 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार रीट मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जांच सकते हैं:
- आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajathan.gov.in पर जाएं।
- “रीट मेन्स रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- लेवल-1 या लेवल-2 के लिए रीट मेन्स रिजल्ट पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार