RE-NEET UG 2026 Result Out: 19 उम्मीदवारों ने 700+ अंक हासिल किए, 138 छात्रों को मिले 690+ मार्क्स, आंकड़े जारी
Santosh Kumar | July 16, 2026 | 11:05 PM IST | 2 mins read
जारी आंकड़ों के अनुसार, 690 से अधिक अंक पाने वाले 138 उम्मीदवारों में से 93% से अधिक ऐसे थे जिन्होंने पहली बार नीट यूजी परीक्षा दी थी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट यूजी 2026 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। शानदार प्रदर्शन करते हुए, 19 उम्मीदवारों ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 138 छात्रों ने 690 या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए। ये आंकड़े एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक डेटा में सामने आए हैं। नीट यूजी का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की पीडीएफ अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।
परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार यूजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
RE-NEET UG 2026 Result: 58% से अधिक महिलाएं क्वालीफाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने वेबसाइट पर टॉपर्स की लिस्ट के साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और उम्मीदवारों की जानकारी भी जारी की है।
देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 13 भाषाओं में उम्मीदवार शामिल हुए। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकतर उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।
आंकड़ों के अनुसार, 690 से अधिक अंक पाने वाले 138 उम्मीदवारों में से 93% से अधिक ऐसे थे जिन्होंने पहली बार नीट यूजी परीक्षा दी थी। साथ ही, अधिक अंक पाने वाले इन उम्मीदवारों में से 99% 17-19 साल की उम्र के हैं।
Also read RE-NEET Result 2026 (Out) LIVE: नीट रिजल्ट जारी @neet.nta.nic.in, लिंक सक्रिय, टॉपर्स, कटऑफ जानें
RE-NEET Result 2026: स्कोर वितरण व अधिक अंक पाने वाले
नीट 2026 में स्कोर वितरण व सबसे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों के आंकड़े इस प्रकार हैं-
- 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक हासिल किए।
- 1,492 उम्मीदवारों ने 650 और उससे अधिक अंक हासिल किए।
- 10,160 उम्मीदवारों ने 600 और उससे अधिक अंक हासिल किए।
- 90,780 उम्मीदवारों ने 500 और उससे अधिक अंक हासिल किए।
NEET UG 2026 Result: कैटेगरी के हिसाब से योग्य उम्मीदवार
नीट 2026 में कैटेगरी के हिसाब से योग्य उम्मीदवारों के आंकड़े इस प्रकार हैं-
- जनरल: 2.91 लाख
- ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
- एससी: 1.59 लाख
- एसटी: 63,716
- जनरल-ईडबल्यूएस: 95,026
- पीडबल्यूबीडी: 3,666
- पीडबल्यूडी: 303
NEET 2026 Toppers List: आर्यन गुप्ता, पांशुल बंसल रहे टॉपर
720 में से 715 का सर्वोच्च स्कोर संयुक्त रूप से आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने प्राप्त किया। 705+ अंक पाने वाले टॉप 17 उम्मीदवार 8 राज्यों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना) से हैं।
राज्य-वार टॉपर्स में लद्दाख से जिग्मेट यांगचेन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार से ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप से फहमीदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं। सभी पूर्वोत्तर राज्यों के स्टेट टॉपर्स की भी घोषणा कर दी गई है।
कुल 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 26 स्टेट टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 690 से अधिक अंक पाने वाले 138 उम्मीदवार देश भर के 66 अलग-अलग शहरों से हैं।
अगली खबर
]RE-NEET Result 2026: नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई
उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और दूसरी जानकारी लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके देखी जा सकती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार