Rajasthan Board Exams 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर कैंसिल, नई डेट जल्द होगी जारी
Saurabh Pandey | March 24, 2025 | 02:41 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने बैठक कर परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा आयोजित करने की नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। संबंधित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित तिथि से अवगत होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर भी नजर रखें।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं की बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन परीक्षा रद्द कर दी है। आरबीएससी 12वीं की बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा शनिवार, 22 मार्च को आयोजित की गई थी। बोर्ड की तरफ से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि - राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा कॉमर्स में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय का प्रश्न-पत्र दोबारा आयोजित करवाया जाएगा। पेपर सेटर के खिलाफ कार्रवाई होगी। बोर्ड परीक्षा की नई तिथि शीघ्र घोषित करेगा।
बोर्ड की जांच में सामने आया कि प्रश्न-पत्र तैयार के दौरान पेपर सेंटर ने लापरवाही बरती और यह पिछले वर्षों की तरह ही तैयार हो गया। इस गलती को बोर्ड प्रशासन ने गंभीरता से लिया और परीक्षा पुनः कराने का फैसला किया। बोर्ड प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पेपर सेटर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Rajasthan Board Exams 2025: नई डेट जल्द होगी जारी
बोर्ड ने बैठक कर परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा आयोजित करने की नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। संबंधित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित तिथि से अवगत होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर भी नजर रखें।
Rajasthan Board Exams 2025: पेपर सेटर की लापरवाही
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार 22 मार्च को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर था। प्रश्न-पत्र बनाने वाले पेपर सेटर की लापरवाही से प्रश्न-पत्र पूर्व पैटर्न के अनुसार ही बना दिया गया। जबकि इस वर्ष बोर्ड भिन्न पैटर्न पर परीक्षा ले रहा है।
Rajasthan Board Exams 2025: परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुईं और 7 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे के बीच एक ही पाली में आयोजित की जा रही हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल