RBSE Class 12th Exam 2026: आरबीएसई कक्षा 12 की 17 और 24 फरवरी की परीक्षा का समय बदला, बोर्ड सचिव की पुष्टि
Santosh Kumar | February 7, 2026 | 12:09 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा यह फैसला परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स की संख्या, लॉजिस्टिक्स और बेहतर मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने 2026 की क्लास 12वीं की परीक्षा के शेड्यूल में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड सेक्रेटरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 और 24 फरवरी को होने वाली 3 विषयों की परीक्षाएं सुबह की जगह अब दोपहर की शिफ्ट में होंगी। यह फैसला परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स की संख्या, लॉजिस्टिक्स और बेहतर मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक होंगी, लेकिन सिर्फ इन दो तारीखों के समय में बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं।
RBSE Class 12th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड के सचिव ने क्या कहा?
परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 56 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 17 फरवरी को करीब 140 स्कूलों में परीक्षा केंद्रों की क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने की शिकायतें मिली।
इसी तरह, 24 फरवरी को 450 परीक्षा केंद्रों पर भी क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने की शिकायतें बोर्ड को मिली। दोनों तिथियां पर पर कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं की स्थिति देखी गई, जिसके बाद इसमें बदलाव किया गया।
Also read RBSE 5th Time Table 2026 Revised: राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल संशोधित, गणित विषय की नई डेट जारी
Rajasthan Board Exam 2026: संशोधित परीक्षा की टाइमिंग, डेट
कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा, जो 17 फरवरी, 2026 को होने वाली थी, पहले सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होनी थी। यह परीक्षा अब उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसी तरह, चित्रकला का एग्जाम, जो पहले 24 फरवरी को सुबह की पहली शिफ्ट में होने वाला था, अब उसी दिन दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि बाकी सभी सब्जेक्ट के एग्जाम सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगे।
अगली खबर
]PPC 2026: छात्रों से बोले पीएम मोदी– अपने स्टडी पैटर्न पर करें भरोसा, एआई पर निर्भर न हों, पौराणिक गेम्स बनाएं
यह कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ, और पहली बार पीएम मोदी ने न सिर्फ दिल्ली बल्कि तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम सहित भारत के कई दूसरे शहरों के छात्रों से भी बात की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा