RBSE Board Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 6 मार्च से एग्जाम, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | January 15, 2025 | 11:11 PM IST | 2 mins read
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ में परीक्षा तिथियां, परीक्षा समय, छात्रों के लिए निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। आरबीएसई 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी।
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ में परीक्षा तिथियां, परीक्षा समय, छात्रों के लिए निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। जारी शेड्यूल के अनुसार, आरबीएसई 10वीं की परीक्षा 1 अप्रैल तक आयोजित करेगा।
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
RBSE Board 10th Time Table 2025: आरबीएसई बोर्ड 10वीं टाइम टेबल
अगर छात्र पूरक परीक्षा में भी असफल होते हैं, तो उन्हें अगले साल फिर से परीक्षा देनी होगी। बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग छात्रों को 1 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से तक होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक जारी रहेंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई कक्षा 10 की डेटशीट देख सकते हैं-
| डेट |
विषय |
|---|---|
|
6 मार्च, 2025 |
अंग्रेजी |
|
11 मार्च, 2025 |
ऑटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी, फुटकर बिक्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, निजी सुरक्षा, अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, टेलीकॉम, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग |
|
12 मार्च, 2025 |
हिंदी |
|
17 मार्च, 2025 |
सामाजिक विज्ञान |
|
21 मार्च, 2025 |
विज्ञान |
|
26 मार्च, 2025 |
गणित |
|
29 मार्च, 2025 |
संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र) |
|
1 अप्रैल, 2025 |
तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी), संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) |
Also read RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू
RBSE Board 12th Time Table 2025: आरबीएसई बोर्ड 12वीं टाइम टेबल
आरबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई कक्षा 12 की डेटशीट देख सकते हैं-
|
एग्जाम डेट |
विषय |
|---|---|
|
6 मार्च, 2025 |
मनोविज्ञान |
|
7 मार्च, 2025 |
चित्रकला |
|
8 मार्च, 2025 |
भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी |
|
10 मार्च, 2025 |
अंग्रेजी अनिवार्य |
|
11 मार्च, 2025 |
ऑटोमोटिव/ सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/ सुचना प्रद्यौगिकी व सुचना प्रद्यौगिकी की समर्पित सेवाएं/आईटी एवंआईटीएस/ फुटकर बिक्री/ट्रेवल एंड टूरिज्म/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली/ प्लम्बर/ टेलिकॉम |
|
12 मार्च, 2025 |
लोक प्रशासन |
|
15 मार्च, 2025 |
कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत |
|
17 मार्च, 2025 |
दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान |
|
18 मार्च, 2025 |
अर्थशास्त्र/शीघ्र-लिपि हिंदी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान |
|
21 मार्च, 2025 |
पर्यावरण विज्ञान |
|
22 मार्च, 2025 |
संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा |
|
24 मार्च, 2025 |
हिंदी (अनिवार्य) |
|
25 मार्च, 2025 |
गृह विज्ञान |
|
26 मार्च, 2025 |
शारीरिक शिक्षा |
|
27 मार्च, 2025 |
समाज शास्त्र |
|
28 मार्च, 2025 |
राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान |
|
29 मार्च, 2025 |
गणित |
|
1 अप्रैल, 2025 |
ऋगवेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद//न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/ सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र/ साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/ धर्मशास्त्र/ ज्योतिषशास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/वास्तु विज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र |
|
2 अप्रैल, 2025 |
अंग्रेजी साहित्य, टाइपिंग (हिंदी) |
|
3 अप्रैल, 2025 |
इतिहास, रसायन विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन |
|
4 अप्रैल, 2025 |
कंप्यूटर विज्ञान /इन्फार्मेटिक्स प्रक्टिस |
|
5 अप्रैल, 2025 |
हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फ़ारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग (अंग्रेजी) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल