Santosh Kumar | November 11, 2025 | 07:59 PM IST | 1 min read
आरबीआई ग्रेड 'बी' (डीआर) - जनरल - पीवाई 2025 में अधिकारियों के लिए चरण 2 परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने आज ग्रेड 'बी' अधिकारी भर्ती 2025 के चरण 1 (प्रारंभिक) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आरबीआई ग्रेड 'बी' परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जहां चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आरबीआई द्वारा ग्रेड 'बी' (जनरल) अधिकारियों के लिए सीधी भर्ती (डीआर) परीक्षा 18 अक्टूबर (चरण-I) को आयोजित की गई।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आरबीआई ग्रेड 'बी' (डीआर) - जनरल - पीवाई 2025 में अधिकारियों के लिए चरण 2 परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। चरण 1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवार चरण 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को सभी पेपर (पेपर I, II और III) में उपस्थित होना होगा। दोनों पालियों के एडमिट कार्ड उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
दूसरे चरण की परीक्षा की समय-सारिणी और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। परीक्षा के लिए सूचना पुस्तिका, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्देश और स्क्राइब आवेदन पत्र जल्द ही आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Also readIBPS RRB PET 2025 Exam: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स स्केल-I के लिए पीईटी लिंक एक्टिव, जानें परीक्षा तिथि
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड या जांच सकते हैं-
तिथि/शिफ्ट/केंद्र/स्थल में किसी भी परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। आरबीआई ने उम्मीदवारों से अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखने को कहा है। दूसरे चरण के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
यह सूची आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार नाम और रोल नंबर से खोज सकते हैं। आरएसएसबी डीईओ लिखित परीक्षा 10 जून 2025 में आयोजित की गई।
Santosh Kumar