RBI Assistant Score Card 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, पूरी जानकारी देखें
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 04:13 PM IST | 1 min read
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार rbi.org.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना प्रीलिम्स स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं, मेन एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत आरबीआई 450 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2023: प्रीलिम्स स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं की सहायता से स्कोर कार्ड देख सकते हैं:
- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- opportunity page पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- फिर “सहायक भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्टर नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आपको बता दें कि, कटऑफ का उपयोग करके आवेदक आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए तय न्यूनतम अंकों का पता लगा सकते हैं। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स कट ऑफ 2023 विभिन्न सर्किलों के लिए श्रेणी क्रम में उपलब्ध कराया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच