RMS CET 2024: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 10, 2024 | 07:19 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल ने सामान्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। Rashtriya Military School CET Exam पास करने वाले छात्र-छात्राएं अगले राउंड यानी इंटरव्यू में पहुंच जाएंगे। RMS CET 2024 Interview का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इंटरव्यू राउंड समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की तरफ से फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आरएमएस की आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं।
- 'आरएमएस सीईटी परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
- अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- आपका आरएमएस सीईटी परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट डाउनलोड करें।
- इसका एक प्रिंटआउट भी लेकर रख लें।
आरएमएस सीईटी इंटरव्यू हॉल टिकट में पूरे कार्यक्रम के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का पता भी होगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट भी होगा। इंटरव्यू पास करने वाले पूरी तरह से फिट छात्रों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चैल, बैंगलोर, धौलपुर, बेलगाम और अजमेर में प्रवेश मिलेगा।
अगली खबर
]MPPSC SFS Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी, mppsc.mp.gov.in से करें चेक
MPPSC SFS Mains 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी की है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम