Trusted Source Image

REET Mains DV Schedule: अपर प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए डीवी शेड्यूल व निर्देश जारी, प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू

Santosh Kumar | August 9, 2026 | 03:07 PM IST | 1 min read

जारी अधिसूचना के अनुसार, अंग्रेज़ी, हिंदी और गणित-विज्ञान विषयों के विचारित उम्मीदवारों का सत्यापन 12 अगस्त से 9 सितंबर तक किया जाएगा।

संस्कृत शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
संस्कृत शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा आयोजित 'उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (संस्कृत शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा-2025' की चयनित सूची में शामिल उम्मीदवारों की पात्रता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शुरू होने वाला है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अंग्रेज़ी, हिंदी और गणित-विज्ञान विषयों के विचारित उम्मीदवारों का सत्यापन 12 अगस्त से 9 सितंबर तक किया जाएगा। विस्तृत कार्यक्रम, जरूरी प्रारूप और दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि 14 जुलाई के विभागीय आदेश के अनुसार, योग्यता जांच और दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम मूल रूप से 21 जुलाई को शुरू होना था, जिसे बाद में 20 जुलाई के आदेश द्वारा स्थगित कर दिया गया था।

REET Mains DV Schedule: डीवी प्रक्रिया के लिए कहां आना होगा?

इसी क्रम में, चुने गए उम्मीदवारों को पात्रता जांच और डीवी के लिए 'महाराज सभाघर, गवर्नमेंट महाराज आचार्य संस्कृत कॉलेज (गांधी सर्कल के पास, महात्मा गांधी रोड, गांधी नगर, जयपुर)' में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 'अपर प्राइमरी स्कूल टीचर (संस्कृत शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा-2025' के तहत संस्कृत और सोशल साइंस विषयों के लिए योग्यता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित रहेगा।

Also readRSSB 4th Grade Counselling 2026: माइंस व जियोलॉजी विभाग के लिए इन पर्सन काउंसलिंग 11 अगस्त को, निर्देश जारी

REET Mains DV Schedule: लिस्ट में 3,232 उम्मीदवारों का नाम

सभी गाइडलाइंस पहले के आदेश के अनुसार ही रहेंगी। निदेशालय की ओर से जारी लिस्ट में 3,232 उम्मीदवारों का विवरण है। पात्रता जांच के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

उम्मीदवारों को तय शेड्यूल के अनुसार, सरकारी महाराजा आचार्य संस्कृत कॉलेज, गांधी नगर, जयपुर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने साथ स्क्रूटनी फ़ॉर्म, उसके साथ लगने वाले दस्तावेज और मूल दस्तावेज लाने होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications