Rajasthan University Result: राजस्थान विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2023 सेमेस्टर परीक्षा परिणाम किया जारी
Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 01:08 PM IST | 1 min read
राजस्थान विश्वविद्यालय दिसंबर 2023 सेमेस्टर परिणाम डाउनलोड करने के लिए स्नातक छात्रों को जन्मतिथि और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) ने दिसंबर 2023 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। स्नातक परीक्षा में उपस्थित हुए विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) की वेबसाइट के माध्यम से दिसंबर 2023 स्नातक परिणाम डाउनलोड करने के लिए बीएससी, बीकॉम और बीए सेमेस्टर के छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान विश्वविद्यालय दिसंबर 2023 सेमेस्टर परीक्षा परिणाम छात्र जन्मतिथि और रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी दिसंबर 2023 सेमेस्टर रिजल्ट में एक या दो विषय में फेल हुए या कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र अगले साल फिर से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अप्रैल 2024 में आयोजित बीए, बीएससी और बीकॉम परीक्षा परिणाम की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
Also read Rajasthan Polytechnic 2024: राजस्थान पॉलिटेक्निक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट hte.rajasthan.gov.in पर जारी
साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय जल्द ही अप्रैल 2024 स्नातक परीक्षा परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर सक्रिय करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
University of Rajasthan Result: परिणाम कैसे जांचें?
छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से दिसंबर 2023 सेमेस्टर रिजल्ट जांच सकते हैं:
- विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध यूजी कार्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और राजस्थान विश्वविद्यालय परिणाम 2024 डाउनलोड करें।
- विद्यार्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच