Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में 3 ट्रेनी उपनिरीक्षक सहित चार लोग गिरफ्तार
Press Trust of India | December 15, 2025 | 08:24 AM IST | 1 min read
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि मामले की जांच के तहत तीन प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (एसआई) और एक 'डमी अभ्यर्थी' ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
जयपुर: राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने 2021 में हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन ट्रेनी एसआई कुणाल चौधरी, चूनाराम जाट व अशोक कुमार और एक ‘डमी अभ्यर्थी’ शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि मामले की जांच के तहत तीन प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (एसआई) और एक प्रशिक्षु की जगह परीक्षा देने वाले 'डमी अभ्यर्थी' ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच टीम ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया जिसके बाद 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए।
अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन के लिखित परीक्षा दस्तावेजों पर हस्तलेख और हस्ताक्षरों का मिलान एफएसएल से कराया गया और रिपोर्ट में स्पष्ट असमानता सामने आई जिसने यह प्रमाणित कर दिया कि तीनों ने अपनी जगह किसी ओर से परीक्षा दिलाई थी।
Also read UP News: एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कुणाल चौधरी, चूनाराम जाट और अशोक कुमार खिलेरी के तौर पर हुई है और इन तीनों को शनिवार को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा पर लिया गया है।
इसके साथ ही प्रशिक्षु कुणाल चौधरी के स्थान पर लिखित परीक्षा देने वाले ‘डमी अभ्यर्थी’ अशोक कुमार खीचड़ को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस समय ग्राम विकास अधिकारी (बज्जू) पद पर कार्यरत है।
बंसल ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक कुल 137 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और छह चयनित उपनिरीक्षक शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच