Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान में 23,820 सफाईकर्मियों की होगी भर्ती; आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | October 7, 2024 | 03:32 PM IST | 2 mins read
चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की मेरिट सूची लॉटरी सिस्टम द्वारा तैयार की जाएगी। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होगा।
नई दिल्ली: स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान (LSG Rajasthan) ने आज यानी 7 अक्टूबर से राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 6 नवंबर तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवारों को 11 नवंबर से 25 नवंबर, 2024 तक सफाई कर्मचारी आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23,820 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। उम्मीदवार राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही, सफाई या संबंधित कार्य में कम से कम एक वर्ष का अनुभव हो। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
राजस्थान सफाईकर्मी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, दिव्यांग श्रेणियों सहित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन में सुधार के लिए आवेदन सुधार शुल्क 100 रुपये है।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की मेरिट सूची लॉटरी सिस्टम द्वारा तैयार की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों का चयन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके श्रेणीवार किया जाएगा। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होगा।
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2024: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर विजिट करें।
- अब, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच