Santosh Kumar | July 31, 2026 | 02:25 PM IST | 1 min read
परीक्षा 6 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने उम्मीदवारों को टैबलेट-आधारित परीक्षा (टीबीटी) के तरीके से परिचित कराने के लिए मॉक टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह मॉक टेस्ट 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड यह कदम पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और आधुनिक परीक्षा प्रणाली को अपनाने की दिशा में उठा रहा है। आरएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल जारी किया है।
जो उम्मीदवार टीबीटी टेस्ट में वॉलंटियर के तौर पर शामिल होना चाहते हैं, वे 1 से 3 अगस्त के बीच गूगल फॉर्म (forms.gle/qo4V6iWtuUGLGfwt7) भरकर रजिस्टर कर सकते हैं। चयन परीक्षा केंद्र की सीट क्षमता के आधार पर होगा।
इसके लिए कोई यात्रा भत्ता या अन्य भुगतान नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 6 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
Also readRSSB Computer Instructor Exam Schedule 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी
परीक्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खवास जी का बाग, दुर्गापुरा, जयपुर में टीबीटी-कम-ओएमआर मोड में होगी। चुने गए उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड 5 अगस्त को शाम 5 बजे तक उनके ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और अपने साथ ओरिजिनल पहचान पत्र और नीला बॉलपॉइंट पेन लाना होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
उम्मीदवार अब 3 से 21 अगस्त तक होने वाले आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के लिए अपने संबंधित आरआरबी पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar