RSSB JTA Exam 2025: राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा तिथि जारी; 2,200 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | April 24, 2025 | 03:15 PM IST | 2 mins read
राजस्थान जेटीए एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से ‘संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीधी भर्ती - 2024’ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आरएसएसबी द्वारा राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
आरएसएसबी जेटीए एग्जाम 2025 का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जूनियर टेक असिस्टेंट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए ‘प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र’ उचित समय पर डाउनलोड करने के लिए RSMSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in अपलोड कर दी जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों के पहचान पत्र में फोटो यदि 3 साल या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लेना चाहिए। परीक्षा आयोजन के समय प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान मूल पहचान पत्र में फोटो से किया जा सके और उम्मीदवार को प्रवेश के समय किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 2,200 पदों को भरा जाएगा। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2021 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 179 पद शामिल हैं। ये सभी पद महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए हैं।
बोर्ड नोटिस के अनुसार, “परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के आगे पांच विकल्प दिए जाएंगे। पहले चार विकल्प ‘ए, बी, सी, डी’ उत्तर से संबंधित तथा पांचवां विकल्प ‘ई’ अनुत्तरीय प्रश्न से संबंधित होगा। अभ्यर्थी यदि प्रश्न के चार विकल्पों में से किसी एक भी विकल्प का चयन नहीं करता है, तो उसे पांचवें विकल्प का चयन करना अनिवार्य है।”
Rajasthan JTA Exam 2024: जेटीए एग्जाम नोटिस कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेटीए एग्जाम डेट नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें।
- फिर, लेटेस्ट न्यूज सेक्शन के अंदर ‘व्यू ऑल’ पर क्लिक करें।
- अब, जेटीए एग्जाम संबंधित नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पीडीएफ ओपने होगी, उसे पढ़ें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा