Trusted Source Image

Rajasthan RSOS Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Santosh Kumar | June 25, 2026 | 12:19 PM IST | 1 min read

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं-12वीं के स्कोरकार्ड में विषय के अनुसार मार्क्स, कुल प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस शामिल है।

आरएसओएस 10वीं-12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसओएस 10वीं-12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस), जयपुर ने 2026 सेशन के लिए हुई 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों स्टूडेंट्स का इंतज़ार आज खत्म हो गया है। आरएसओएस रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajasthanstateopenschool.com पर एक्टिव कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अब आसानी से अपने रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं-12वीं के स्कोरकार्ड में विषय के अनुसार मार्क्स, कुल प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस शामिल है। छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके आरएसओएस 10वीं-12वीं रिजल्ट देख सकते हैं।

RSOS 10th-12th Result 2026: शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दफ्तर से राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं (मार्च-मई) के नतीजे घोषित किए।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से भी बातचीत की। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यमों से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Also readCBSE 12th Re-evaluation Result 2026: अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

Rajasthan RSOS Result 2026: आरएसओएस रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajasthanstateopenschool.com पर जाएं।
  • होमपेज पर आरएसओएस 10वीं-12वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें, आरएसओएस रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • आरएसओएस 10वीं-12वीं रिजल्ट स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करें।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ-साथ सप्लीमेंट्री परीक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई है। जो छात्र पास नहीं हो पाए, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। बोर्ड बाद में ओरिजिनल मार्कशीट जारी करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications