Santosh Kumar | June 24, 2026 | 02:24 PM IST | 1 min read
छात्र ऑफ़िशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in या vmou.ac.in से राजस्थान पीटेट फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे घोषित किए जाएंगे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट की घोषणा करेंगे। वीएमओयूटी ने राजस्थान पीटीईटी 2026 फाइनल आंसर-की पीडीएफ जारी कर दी है।
वीएमओयू ने 16 जून को पीटीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी की। उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 से 19 जून तक का समय दिया गया। अब, आपत्तियों की समीक्षा के बाद, पीटीईटी फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
वीएमओयूटी फाइनल आंसर की के आधार पर राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट तैयार करेगा। छात्र ऑफ़िशियल वेबसाइट ptetvmoukota2025.in या vmou.ac.in से फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पीटेट फाइनल आंसर-की सभी सेटों के लिए जारी की गई है। पीटीईटी परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई। यह परीक्षा 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार पीटीईटी स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर देख सकेंगे। पीटीईटी रिजल्ट जारी होते ही परिणाम लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
14 जून को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। पीटीईटी परिणाम जारी होने के साथ ही राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हांलाकि इस साल बीएड कालेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी।