Trusted Source Image

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 1 लाख से अधिक छात्रों के लिए थोड़ी देर में होगा जारी

Santosh Kumar | June 25, 2026 | 09:06 AM IST | 1 min read

क्वालीफाई करने के लिए, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50% मार्क्स और ओबीसी/एमबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45% मार्क्स लाने होंगे।

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा, आज सुबह 11:30 बजे राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 रिजल्ट घोषित करने वाली है। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई; परीक्षा में लगभग 1,07,575 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि इसके लिए 1,26,600 से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पीटीईटी परीक्षा 2-साल के बीएड कोर्स और 4-साल के इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है। प्रोविजनल आंसर की 16 जून को जारी की गई और 17 से 19 जून तक आपत्तियां स्वीकार की गई।

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट पासिंग मार्क्स

वीएमओयू ने 24 जून राजस्थान पीटीईटी फाइनल आंसर की जारी की और अब रिजल्ट उसी के आधार पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करके राजस्थान पीटेट रिजल्ट देख सकेंगे।

राजस्थान पीटीईटी 2026 क्वालीफाई करने के लिए, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50% मार्क्स और ओबीसी/एमबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45% मार्क्स लाने होंगे।

Also readRajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट आज 11.30 बजे होगा जारी; स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट के बाद क्या?

नतीजे घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल होंगे। इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट शामिल है। काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। अगर रैंक एक जैसी (टाई) होती है, तो टाई-ब्रेकिंग के तय नियम लागू होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications