Rajasthan PTET 2024: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, 9 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 05:42 PM IST | 2 mins read
राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान माध्यमों या चालान मोड के माध्यम से 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान पीटीईटी 2024 परीक्षा विभिन्न संस्थानों में दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) और चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएससी-बीएड), बैचलर ऑफ आर्ट्स बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीए-बीएड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
राजस्थान में बीएड, बीएससी-बीएड और बीए-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 31 मार्च तक अपना आवेदन पत्र भरकर विश्वविद्यालय की आधिकारकि वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जमा कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, राजस्थान पीटीईटी 2024 परीक्षा 9 जून को आयोजित होने वाली है।
आवेदन शुल्क
राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान माध्यमों या चालान मोड के माध्यम से 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
PTET VMOU 2024 Official Website शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान पीटेट 2024 के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों को राजस्थान में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर पूरा करना चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। राजस्थान की अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विधवा, तलाकशुदा महिला उम्मीदवारों के पास कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी), शिक्षा शास्त्री, मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम), मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार या आचार्य पाठ्यक्रम के उम्मीदवार भी राजस्थान पीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Also read RPSC APO Recruitment 2024: राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती, 14 मार्च से करें आवेदन
PTET 2024 Registration ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'Apply Now PTET 2024' लिंक देखें।
- अब राजस्थान पीटीईटी 2024 आवेदन पत्र भरें।
- यदि आवश्यक हो तो दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार