Trusted Source Image

Rajasthan SI Exam: राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा 1,00,000 रुपए का इनाम

Press Trust of India | April 2, 2026 | 10:39 PM IST | 1 min read

आरपीएससी एसआई 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in जारी कर दिया गया गया है।

RPSC SI Paper Leak Alert: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 2 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
RPSC SI Paper Leak Alert: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 2 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

जयपुर: राजस्थान में 5 और 6 अप्रैल, 2026 को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आपराधिक गतिविधि की सटीक सूचना देता है, तो उसे एक लाख (1,00,000) रुपये का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुछ आपराधिक तत्व प्रश्नपत्र लीक करने, ‘ब्लूटूथ डिवाइस’ के जरिए नकल कराने या ‘डमी’ अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं, ऐसे में इन अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

Also readRPSC SI Exam 2026: एसआई परीक्षा नहीं होगी स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा

अतिरिक्त महानिदेशक ने आगे बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना एसओजी के वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर दी जा सकती है। आरपीएससी एसआई 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड https://recruitment.rajasthan.gov.in/ जारी कर दिया गया गया है।

RPSC SI, Platoon Commander Exam 2025: परीक्षा कार्यक्रम

राजस्थान उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन दो चरणों में 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1015 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सब-इंस्पेक्टर के 951 पद और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications