Rajasthan Police Constable Result 2024: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट Police.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 3, 2024 | 05:03 PM IST | 2 mins read
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल सीबीटी परीक्षा के लिए सामान्य, ईबीसी, ओबीसी और ईबीसी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% अंक और एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों केो लिए न्यूनतम 36% अंक है।
नई दिल्ली : राजस्थान पुलिस ने राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट- Police.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परिणाम 2024 उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम के साथ जिलेवार जारी किया गया है। सामान्य, ईबीसी, ओबीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40% है, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 36% है।
Rajasthan Police Constable Result 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- Police.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब जिले पर क्लिक करें और परिणाम पेज प्रदर्शित होगा।
- अब पीडीएफ फाइल को चेक करें और डाउनलोड करें।
- राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2024 का प्रिंटआउट ले लें।
इन जिलों के लिए जारी किए गए रिजल्ट
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, भिवाड़ी, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, सीआईडी आईबी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जीआरपी अजमेर, हनुमानगढ़, जयपुर आयुक्तालय, जयपुर ग्रामीण, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर आयुक्तालय, करौली, कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, नागौर, पाली, पुलिस दूरसंचार, राजसमंद, श्री गंगानगर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों के लिए जारी किए गए हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2024: चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी/पीएसटी, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), प्रवीणता परीक्षा (केवल ड्राइवर, घुड़सवार, बैंड और डॉग स्क्वाड के लिए), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परिणाम 2024 राजस्थान पुलिस द्वारा 3 सितंबर 2024 को घोषित किया गया है।
Rajasthan Police Constable Result 2024: परीक्षा विवरण
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) 28 से 30 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 14 से 16 जून 2024 तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, जिसका विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।
Also read RPSC RAS Recruitment 2024: आरपीएससी ने आरएएस सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किया जारी
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 3,578 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 7 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2023 को समाप्त हुई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’