Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीई-पीएमटी रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन डेट
Saurabh Pandey | December 16, 2025 | 05:43 PM IST | 1 min read
कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, चूरू की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों का चयन प्रोविजनल आधार पर किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन माना जाएगा।
नई दिल्ली : कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, चूरू राजस्थान ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों का परिणाम राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
कांस्टेबल सामान्य पद के लिए चयनित समस्त अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि नियुक्ति से पहले मेडिकल टेस्ट, चरित्र सत्यापन, शैक्षणिक / जाति एंव विशेष योग्यता प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए अपने सभी दस्तावेजों के साथ 23 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे रिजर्व पुलिस लाइन चूरू में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण-पत्र और एक-एक स्व-प्रमाणित फोटो प्रति, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल के लिए जारी प्रवेश पत्र, वैलिड फोटो पहचान पत्र एवं 10 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो के साथ रिपोर्ट करना होगा।
कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, चूरू की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों का चयन प्रोविजनल आधार पर किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन माना जाएगा।
Also read Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 19 दिसंबर को होगा जारी, बोर्ड अध्यक्ष ने की पुष्टि
Rajasthan Police Constable Result 2025: हेल्पलाइन नंबर
इस संबंध में किसी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस, नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नं. 01562-250946 एंव 9413218517/9660607885 पर संपर्क किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच